Pages

Wednesday, 18 September 2013

मप्र तरक्की कर रहा है - Jabalpur

कई लोग कहते हैं कि मप्र तरक्की कर रहा है और आप #JABALPUR का रोना रो रहे हो. मप्र की तरक्की से खुश रहो और जबलपुर भी आने वाले वक़्त पर विकसित होगा. 
मैं कहना चाहूँगा कि हम खुश हैं मप्र तरक्की कर रहा है. पर जब आप सभी बाहर से यहाँ आते हैं तो क्यों कोसतें हैं जबलपुर की सड़को को, क्यों कहते हैं की कितना अतिक्रमण(encroachment) है, कोई ट्रैफिक व्यवस्था नहीं, कितनी गन्दगी है. नर्मदा होते हुए भी कई जगह पानी नहीं. जबलपुर का कुछ नहीं हो सकता. ये समस्याए आप सिर्फ कुछ दिन के लिए उठाते हैं पर जो यहाँ रह रहे हैं उन्हें रोजाना इसका सामना करना होता है और तो और लोगो के ताने झेलने पड़ते हैं कि अरे! इससे अच्छा तो हमारा शहर है.

जबलपुर को किसी Industrial Development की जरुरत नहीं है, जरुरत है तो Basic Infrastructure Development की जैसे सड़कें, पानी, अतिक्रमण मुक्ति etc. क्योंकि जब ये होगा तब हम किसी Capital Investment की कल्पना कर पाएंगे. और ये ना सिर्फ जबलपुर बल्कि सारे शहरों का हक है. जबलपुर में जरुरी होना चाहिए क्योंकि जबलपुर पर्यटन केंद्र (Tourism Center) है, काफी पुराना शहर है, Army establishment है यहाँ और सबसे जरुरी चीज़ कि जबलपुर की छवि(image) बिगड़ रही है और लोग यहाँ आने की बजाय पलायन(migrate) कर रहे हैं. जिसे देख कर दुःख होता है.

Author :- Jabalpuriyaa

Saturday, 7 September 2013

व्यंग - Jabalpur

व्यंग: पिछले कुछ सालों से आप सब देख रहे होंगे कि मप्र के अधिकतर भ्रष्ट, दो शहरों में निवेश कर रहे हैं. आये दिन छापेमारी में माननीय जन पकड़े जाते हैं, मीडिया में उन दो शहरों की हाइप हो जाती है. कमाएंगे पुरे मप्र से, मप्र के किसी भी हिस्से से इनका असल ताल्लुक हो पर निवेश इन्ही दो शहरों में करेंगे. जबलपुर में निवेश कर लो, आपके घर यहाँ होंगे तो कम से कम विकास परियोजनाओ पर निर्णय लेते वक्त आप क्षेत्रवाद तो नहीं करेंगे.

Author :- Jabalpuriyaa

Thursday, 5 September 2013

Some Of The Major National Level Research Institutes Of India Established In JABALPUR




NATIONAL RESEARCH CENTRE FOR WEED SCIENCE (Established in 1952,Sponsored and Controlled by Indian Council of Agriculture Research)

STATE FOREST RESEARCH INSTITUTE (Established-1922 Controlled by Govt. of Madhya Pradesh, Dept. of Forest)


TROPICAL FOREST RESEARCH INSTITUTE (Established-1988, Sponsored and Controlled by Indian Council of Forest Research & Education)


*SOME OTHER INSTITUTE


National Institute of Malaria Research,Field Station (Established by INDIAN COUNCIL OF MEDICAL RESEARCH)


Regional Medical Research Centre for Tribals (Established by INDIAN COUNCIL OF MEDICAL RESEARCH)


Author :- Jabalpuriyaa

Wednesday, 4 September 2013

Panchvati भेड़ाघाट - Jabalpur




Jabalpur में नर्मदा किनारे कई घाट बने हैं, पर इनमे से कोई भी घाट ऐसा नहीं जहाँ कोई इंसान जा कर सुकून से बैठ सके. सारे घाटों पर या कपडे धुलते हैं या फिर लोग नहा रहे होते हैं. पूजा करना और डुबकी लगाना सही है, हम धार्मिक हैं, पर इन्हें एक स्थान मिलना चाहिए 

Panchvati भेड़ाघाट में जहाँ लोग विदेशो से आते हैं संगमरमर की वादियों के बीच सैर करने, उसी जगह अक्सर लोगो को नहाते और कपडे धोते पाया जाता है. 


मेरी गुज़ारिश है MP सरकार से कि Jabalpur में कुछ घाटों का निर्माण सिर्फ और सिर्फ घुमने-फिरने के लिए कराएँ, जो की लोगो के आकर्न्षण का केंद्र बने.


Author:- Jabalpuriyaa